crime
Trending

नाना ने अपनी नाती को अश्लील वीडियो दिखाकर किया यौन शोषण

मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने अपनी 13 साल की नातिन का यौन शोषण करने और मोबाइल पर पोर्न दिखाने के आरोप में उम्र और बीमारी का आधार न देखते हुए 70 साल के व्यक्ति को 7 साल के कारावास की सजा सुनाई।

नई दिल्ली। मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने अपनी 13 साल की नातिन का यौन शोषण करने और मोबाइल पर पोर्न दिखाने के आरोप में उम्र और बीमारी का आधार न देखते हुए 70 साल के व्यक्ति को 7 साल के कारावास की सजा सुनाई।

दरअसल बात 2014 की है जब बच्ची की माँ कही बहार जाने की वजह से बच्ची को अपने नाना के पास छोड़ गयी थी इस दौरान उसने जब वह वापिस आ कर देखती है तो बुजुर्ग शक्श बच्ची को गलत ढंग से छूते हुआ दिखाई देता है। बच्ची से पूछने पर पता लगता है की नाना उसे अश्लीलता वाली फिल्मे दिखता है और उसे गंदे तरीके से छूता है।

वहीं दूसरी ओर आरोपी पक्ष का बचाव था कि पारिवारिक विवाद के कारण उनके खिलाफ मामला फिर से शुरू हो गया था। उनकी सौतेली बेटी ने 25,000 रुपये मांगे थे जो उन्होंने नहीं दिए थे। हालांकि कई गवाहों के बयान और सबूतों को देखते हुए अदालत ने मेडिकल रिपोर्ट की जांच की, जिसमें पुष्टि की गई थी कि लड़की के साथ यौन उत्पीड़न किया गया था।

उन्होंने अपने 36 पन्नों के फैसले में कहा कि, ‘इस मामले में पीड़िता अगर कह रही है कि उसे आरोपी ने यह कहकर धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसके माता-पिता को मार देगा, इसलिए वो उसके दबाव में आ गई। उसने आरोपी के बेशर्म, दुस्साहसी और नंगे चेहरे का खुलासा नहीं किया, जो उसने उसके साथ काफी समय तक किया।

मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश शेंडे ने बच्चों को बहुत कम उम्र में मोबाइल फोन दिए जाने पर भी चिंता व्यक्त की।उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी चिंता इस बात पर रखना चाहूंगा कि माता-पिता इतनी उम्र के बच्चों को मोबाइल देने से बचें क्योंकि उन्हें पता नहीं होता कि वे क्या कर रहे हैं या वयस्क उनके साथ क्या कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button