

मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल) भारत के किसानों की राजधानी कहे जाने वाली सिसौली में भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक एवं भारत के किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 11 वीं पुण्यतिथि संपन्न हुई। किसान मसीहा स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की 11 वीं पुण्यतिथि उनके ग्राम सिसौली में मनाई गई जिसमें कई दिग्गज नेता नजर आए। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर सुधीर पंवार भैंसवाल , आम आदमी पार्टी उप मुख्यमंत्री दिल्ली मनीष सिसोदिया चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती में शामिल हुए और भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत के साथ सिसौली में भोजन किया।




