माणिक साहा ने ली त्रिपुरा के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

माणिक साहा ने ली त्रिपुरा के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

अगरतला। त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में डेंटल सर्जरी के प्रोफेसर माणिक साहा ने रविवार को यहां त्रिपुरा के12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने चमचमाते दरबार हॉल में एक सादे समारोह में 69 वर्षीय साहा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
साहा ने अकेले ही शपथ ली क्योंकि मुख्यमंत्री के अचानक बदलने के बाद विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के बीच बड़े पैमाने पर कथित असंतोष के कारण पार्टी ने अभी तक उनके कैबिनेट सदस्यों की सूची को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।
पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव के मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा और राम प्रसाद पॉल सहित तीन पूर्व मंत्री तथा कई विधायक शपथ ग्रहण समारोह से दूर रहे। देव हालांकि रतन लाल नाथ और आईपीएफटी नेता एवं पूर्व आदिवासी कल्याण मंत्री मेवार कुमार जमातिया तथा कुछ अन्य विधायकाें और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *