बदमाशों ने पुलिस बल पर किया हमला, तीन शहीद

बदमाशों ने पुलिस बल पर किया हमला, तीन शहीद

गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले के आरोन क्षेत्र में बदमाशों ने एक बड़ी जघन्य घटना को अंजाम देते हुए गोलियां चलायीं, जिससे तीन पुलिस कर्मचारी शहीद हो गए और पुलिस का वाहन चला रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार देर रात आरोन थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस का गश्ती वाहन वहां पहुंचा। तभी अचानक बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस वाहन पर गोलियां भी चलायीं। इस वजह से उप निरीक्षक राजकुमार जाटव, प्रधान आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम मीणा का निधन हो गया। वाहन चालक लखन गिरी को गंभीर स्थिति में यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के हमले के बाद पुलिस के साथ उनकी मुठभेड़ भी होने की सूचनाएं हैं।
बताया गया है कि बदमाश इस इलाके में कथित तौर पर शिकार के लिए आए थे।
इस बीच गुना जिले में आरोपियों को खोजने के लिए बड़ा अभियान छेड़ दिया गया है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में सुबह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक बुलायी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *