शनिवार में घर बनाएं ये पकवान ,होगी धन की बारिश

शनिवार में घर बनाएं ये पकवान ,होगी धन की बारिश

शनिवार स्पेशल। शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए लगभग हर व्यक्ति लाख प्रयत्न करता है। शनि देव को कर्म फलदाता कहते हैं। कलयुग में कर्म ही प्रधान है। जिस प्रकार मार या दंड से बचने के लिए बचपन में हम भोले भाव से अपने गुरुओं को रिझाने का प्रयत्न करते थे। उसी प्रकार कर्मो के फलदाता और न्यायधीश को प्रसन्न करने के लिए ये काम ज़रूर करें। सच्ची निष्ठा, भक्ति और निश्छल मन से शनि देव को ये पकवान बनाकर भोग लगाने से उनके प्रिय सेवक बन जाएंगे। वैसे भी भोजन को श्रद्धा और भक्ति से बना कर चढ़ाने से स्वतः ही मन आनंदित हो जाता है।

शनि दिवस पर सरसों के तेल का इस्तेमाल भोजन में अवश्य करें। ऐसा करने पर शनि की शुभता बनी रहती है। शनिवार को सरसों के तेल में बनी पूरी भाजी का भोग शनि महाराज को लगाएं और कौयों को भी पूरी डालें। कर्ज़ मुक्ति मिलती है। पश्चिम दिशा में बैठ कर सपरिवार इस प्रसाद का सेवन करें दरिद्रता का नाश होगा।

शनि देव को उड़द बहुत प्रिय हैं, उसके साथ-साथ उन्हें काले चने भी बहुत भाते हैं। काले चने और हलवे का भोग शनि देव और माता काली दोनों को लगाने से शनि देव की अनुकम्पा आप पर बनी रहेगी। ये दोनों वस्तुएं शुद्ध देसी गाय के घी में बनाएं।

गुलाब जामुन खास तौर पर काली गुलाब जामुन का भोग शनि देव को लगाने से शनि और राहु दोनों ग्रह शुभ होते हैं। कोर्ट-कचहरी में जीत हासिल होती हैं। आकस्मिक आने वाली आपदाएं टलती हैं।

भोजन में काली मिर्च का उपयोग करने से धन लाभ होता है। काली मिर्च और देसी घी का सेवन एक साथ करने पर निरोगी काया और आर्थिक लाभ मिलता है। काली मिर्च घर की पश्चिम दिशा में रखने से लाभ मिलता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *