पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए जयपुर-दिल्ली परीक्षा अनारक्षित स्पेशल रेल सेवा का संचालन

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए जयपुर-दिल्ली परीक्षा अनारक्षित स्पेशल रेल सेवा का संचालन

जयपुर। रेलवे राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा जयपुर-दिल्ली परीक्षा अनारक्षित स्पेशल (एक तरफा) स्पेशल रेल सेवा का आज शाम को चलाई जायेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09701 जयपुर-दिल्ली परीक्षा अनारक्षित स्पेशल (एक तरफा) रेल सेवा शुक्रवार को जयपुर से 18.35 बजे रवाना होकर मध्य रात्रि 00.50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
उन्होंने बातया कि यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावट, नीमकाथाना, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गुडगॉव व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *