खूबसूरत से दिखने वाले फलों से रहें सावधान, दुनिया के सबसे जहरीले फलों में होती है इनकी गिनती

खूबसूरत से दिखने वाले फलों से रहें सावधान, दुनिया के सबसे जहरीले फलों में होती है इनकी गिनती

नई दिल्ली। कहा जाता है कि फल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। लेकिन कभी-कभी ये ही फल हमारे स्वास्थय के लिए हानिकारक भी साबित हो सकते है। दुनियाभर में कई ऐसे फल हैं जो दिखने में जितने स्वादिष्ट और लजीज होते हैं,सेहत के लिए उतना ही घातक भी हैं।

आड़ू (Peaches) खाना पसंद करते हैं तो आपको बता दें कि आड़ू पर साठ से अधिक कीटनाशक पाए गए हैं। इसके बीज में एमिग्डालिन नामक एक यौगिक होता है जो पेट में जाने पर हाइड्रोजन साइनाइड में बदल जाता है और जहर बन जाता है।

नारंगी रंग का ये सी बकथॉर्न बेरीज (Sea Buckthorn Berries) दिखने में जितना आकर्षक है, यह उतना ही जहरीला भी होता है। यह बेरी अमेरिका, कनाडा, पूर्वी एशिया के कई देशों में पाया जाता है। टॉक्सिक तत्‍वों से भरपूर इस बेरी को अगर गलती से भी कोई खा ले तो नर्वस सिस्‍टम में सूजन और कई सीरियस समस्‍या हो सकती हैं।

स्टार फ्रूट (Star Fruit) एक मीठा और खट्टा फल है। इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर, विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। हालांकि, अगर आपको गुर्दे की समस्या है तो आप इस फल को खाने से पहले एक बार डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें. दरअसल, पीले स्टार फल में उच्च मात्रा में ऑक्सालेट पाए जाते हैं जो गुर्दे की समस्या वाले लोगों के लिए खतरनाक है। इसे ज्यादा खाने से किडनी खराब हो सकती है, दिल का दौरा पड़ सकता है और यहां तक कि मौत भी हो सकती है।

अंगूर जैसे दिखने वाला ये काले और बैंगनी रंग की पोकबेरी (Pokeberry) गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। इसे खाने पर पेट में दर्द, मतली, उल्टी और खूनी दस्त तक हो सकते हैं। इसका बीज भी बहुत जहरीला होता हैं और यहां तक कि ये आपके तंत्रिका तंत्र को भी प्रभावित कर देती है।

उष्णकटिबंधीय या उपोष्णकटिबंधीय जलवायु वाले दुनिया के लगभग सभी कोनों में ये जटरोफा (Jatropha) का पौधा पाया जाता है। दुर्भाग्य से भारत के कई हिस्सों में इस जहरीले फलों के सेवन से बच्चे प्रभावित होते रहे हैं। दरअसल इस मीठे, पीले फल में पाया जाने वाला बीज खतरनाक जहर का काम करता है। जटरोफा के बीज उल्टी, दस्त और गुर्दे की क्षति का कारण बन सकते हैं। यहां तक की इससे जान तक जा सकती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *