मीरापुर। क्षेत्र के नया गांव भुम्मा निवासी बीएससी की छात्रा तीन दिन पहले गंग नहर में हाथ धोते समय डूब गई थी। तीन दिन बीत जाने के बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा है।
नया गांव भुम्मा निवासी हरबीर की छोटी पुत्री बीएससी की छात्रा स्वाति तीन दिन पहले गंग नहर में हाथ धोते समय गंग नहर में डूब गई थी। उसी समय से पुलिस पीएसी के गौताखोर व गांव के लोग छात्रा की गंग नहर में तलाश कर रहे है। गुरुवार को पीएसी के गौताखोरो व गांव के दर्जनों युवकों ने गंग नहर में चैन बनाकर छात्रा की सुबह से शाम तक तलाश की लेकिन छात्रा का शाम तक कोई सुराग नही लग सका। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि छात्रा की गंग नहर में तलाश जारी है। पुलिस पीएसी के जवान व ग्रामीण छात्रा की गंग नहर ले लगातार तलाश कर रहे है।


