सर्बिया। पति और पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है। दोनों हर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देने का वादा देते हैं। लेकिन ज्यादातर देखा गया है कि कपल्स में पत्नी को ज्यादा सेक्रिफाइज करना पड़ता है। चाहे कोई जिम्मेदारी हो या घर के काम हों या महिलाओं को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। कई बार पत्नियां इस बात से चिढ़-चिढ़ापन महसूस करने लगती है। इस चिढ़ में ही एक पत्नी ने अपने पति मौत के घाट उतार कर उसकी बॉडी को काटकर कड़ाही में उबाल दिया। जैसे ही यह खबर सामने आई, सनसनी मच गई।

ये घटना सर्बिया के जरंजनीन की है। 10 मई को रात के 9 बजे ये घटना हुई। जिसमें अकेले रात का खाना बनाते हुए चिढ़ी महिला ने अपने पति को मार डाला। मर्डर की आरोपी टेरेसा के बारे में बताया जा रहा है कि वो अपने पति के आलसी पन से तंग आ गई थी। उसने पहले अपने पति को ड्रग्स देकर बेहोश किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो उसने अपने पति के बॉडी को छोटे-छोटे टुकड़े में काटा और फिर उसे बड़ी सी कड़ाही में उबाल दिया।

टेरेसा ने पुलिस को बताया कि वो अपने पति के आलस से परेशान आ गई थी। उसका पति घर के कामों में उसकी बिलकुल मदद नहीं करता था। इस वजह से दोनों की आए दिन लड़ाइयां होती थी। कपल की लड़ाई उनके पड़ोसी भी सुना करते थे। इससे पहले टेरेसा ने सोते वक्त पति के बेड में आग लगा दी थी। इस घटना में पति की जान बच गई थी। लेकिन इस बार उसका पति बच नहीं पाया।
टेरेसा ने जब इस मर्डर को अंजाम दिया, उस वक्त उसकी बेटी भी वहीं थी। उसने अपनी मां के खिलाफ गवाही दी है। उसने बताया कि कैसे उसने अपनी आंखों से अपनी मां द्वारा पिता की हत्या करते हुए देखा। उसने बताया कि उसके पिता मर्डर के समय नशे में थे।लेकिन इसके बाद भी उन्हें खतरे का अहसास था। वो अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे थे और उसकी मां लगातार चाकू से उनपर वार कर रही थी। फिलहाल टेरेसा पुलिस की गिरफ्त में है।

