मा0 राज्यापाल महोदय द्वारा वन स्टॉप सेन्टर का भौतिक निरीक्षण किया गया

मा0 राज्यापाल महोदय द्वारा वन स्टॉप सेन्टर का भौतिक निरीक्षण किया गया

मुजफ्फरनगर। महामहिम राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा आज वन स्टॉप सेन्टर का भौतिक निरीक्षण किया गया है। महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा केंद्र पर स्थापित बैकिंग पटल (स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया), आधार पंजीकरण केन्द्र, वन स्टॉप सेन्टर का रिसेप्शन कक्ष, रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, मेडिकल कक्ष, अल्पावास गृह, रसोई इत्यादि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक श्रीमती पूजा नरूला द्वारा वन स्टॉप सेन्टर की संपूर्ण कार्यप्रणाली एवं गत वर्षों में प्राप्त प्रकरणों की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। आज अन्तर्राष्टीय नर्स दिवस के अवसर पर वन स्टॉप सेन्टर की स्टाफ नर्स श्रीमती सुषमा शर्मा को राज्यपाल महोदया द्वारा डायरी व पैन भेंट कर सम्मानित किया गया। अल्पावास गृह में निवासरत महिलाओं को फलाहार व हाईजीन कीट वितरित की गयी। महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा अल्पावास गृह में निवासरत महिलाओं का हाल चाल पूछा गया। महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा वन स्टॉप सेन्टर स्टाफ, पुलिस टीम एवं चिकित्सक इत्यादि को प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिये।
इसके उपरान्त माननीया राज्यपाल, उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल के जिला कारागार, मुजफ्फरनगर के आगमन पर कारागार अधिकारियों एवं जनपद के शीर्षस्थ अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत् किया गया। स्वागत उपरान्त कारागार के बाहर स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति पटल पर माल्यार्पण/पुष्पांजलि अर्पित की गयी। सर्वप्रथम माननीया राज्यपाल महोदया का कारागार में महिला बैरक में प्रवेश के दौरान महिला बंदियों द्वारा माँ सरस्वती की वंदना का गान किया गया। माननीया राज्यपाल महोदया द्वारा महिला बैरक में महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों हेतु स्थापित क्रेच का उद्घाटन किया गया। इसके उपरान्त महिला बंदियों द्वारा स्वागत् गीत गाकर उनका अभिनन्दन किया गया। कारागार में महिला बैरक के भ्रमण मंे राज्यपाल महोदया ने जिला कारागार, मुजफ्फरनगर में निरुद्ध महिला बंदियो से संवाद किया तथा महिला बंदियो द्वारा तैयार किये जा रहे कारागार उत्पादो जैसे-बैग आदि की सराहना की। राज्यपाल महोदया द्वारा महिला बंदियो सहित उनके बच्चो को विभिन्न खेल-खिलौने, फल मिठाईयां वितरित की गई। इसके अतिरिक्त महिला बंदियों के प्रयोगार्थ सामग्री यथा साडी, सूट, फ्रिज, वॉशिंग-मशीन, सिलाई-मशीन, सैनेटरी पैड डिस्पोजल/वेंडिग मशीन, एल.ई.डी. टीवी म्यूजिक सिस्टम, कूलर, वाटर कूलर, दो कम्प्यूटर सेट वस्तुएं भेट की गयी। राज्यपाल महोदया ने विभिन्न स्कूलो से आये विघार्थियो द्वारा किये गये कारागार भ्रमण के अनुभवो के विषय में उनसे वार्तालाप किया। साथ ही इन विघार्थियो को इस भ्रमण से सीख ग्रहण करने आहवान भी किया कि जिन कारणों से व्यक्ति जेल में आता है, उन कारणों को अपने भीतर प्रवेश न करने दें। अपने सम्बोधन में राज्यपाल महोदया द्वारा महिला बंदियों से अपराध न करने, अन्याय के खिलाफ आवाज बुलन्द करने तथा शैक्षिक रूप से सशक्त होने का आहवान किया गया। इसके उपरान्त माननीय राज्यपाल महोदया द्वारा एन.जी.ओ. को प्रशस्ति-प्रत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्त में माननीया राज्यपाल महोदया को महिला बंदियों द्वारा निर्मित बैग एवं जिला कारागार की ओर से पौधा व पुस्तक भेंट की गई। इस अवसर पर मा0 केन्द्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान, मा0 राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित डी0आई0जी0 जेल मेरठ श्रीमती अमिता दूबे, जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादय, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, एम0डी0ए0 सचिव महेन्द्र प्रसाद, जेल अधीक्षक श्री सीताराम शर्मा एवं जनपद के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
निरीक्षण के समय केंद्रीय मंत्री डा0 संजीव बालियान एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्र भूषण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री आलोक यादव, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव श्री महेंद्र प्रसाद एवं नगर मस्जिट्रेट श्री अनूप कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *