
मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल) चौधरी छोटू राम महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में प्राचार्य डॉ नरेश कुमार मलिक के निर्देशन में एक सेमिनार का आयोजन “इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स: लाज एंड राइट्स” विषय पर किया गया I कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के प्रतिमा के सामने पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया I सेमिनार के मुख्य वक्ता डॉ कुलदीप रहे l सर्वप्रथम सेमिनार के कन्वीनर डॉक्टर सुभाष कुमार ने मुख्य अतिथि व सभागार में उपस्थित सभी श्रोताओं का स्वागत किया I मुख्य वक्ता डॉ कुलदीप कुमार ने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी जैसे पेटेंट, कॉपीराइट,ज्योग्राफिकल इंडिकेशन तथा ट्रेडमार्क की उपयोगिता व इन पर बने कानूनों पर विस्तृत व्याख्यान दिया l कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रवीश कुमार ने किया तथा अंत में कोऑर्डिनेटर डॉक्टर दुष्यंत कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया l कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर अरुण कुमार, डॉक्टर ओमवीर सिंह, डॉक्टर एस के सिंह, डॉ हरिओम शर्मा, डॉ केपी मलिक, डॉक्टर भूपेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह डॉक्टर जॉनी कुमार, इंजीनियर सुधीर कुमार,डॉ गौरव जैन,डॉ रविंद्र कुमार तथा कुलदीप का विशेष योगदान रहा।


