माता-पिता ने बेटे-बहू के खिलाफ दर्ज कराया अजीब मामला,लगाया 5 करोड़ का जुर्माना

माता-पिता ने बेटे-बहू के खिलाफ दर्ज कराया अजीब मामला,लगाया 5 करोड़ का जुर्माना

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में एक बुजुर्ग दंपति ने अपने बेटे-बहू के खिलाफ अजीब मामला दर्ज करवाया है। इस बुजुर्ग दंपति ने बेटे-बहू के खिलाफ 5 करोड़ जुर्माने या एक साल में पोता-पोती को लेकर केस दर्ज कराया है। दंपति ने कहा कि बेटे की परवरिश और अमेरिका में पढ़ाई में उसकी सारी सेविंग्स खर्च हो गई।
बेटे-बहू के खिलाफ कोर्ट पहुंचे माता-पिता का कहना है कि उन्हें या तो एक साल में पोता-पोती चाहिए या फिर 5 करोड़ रुपए बतौर मुआवजे को तौर पर चाहिए। पिता SR प्रसाद ने कहा कि पोता होने की उम्मीद में 2016 में उनकी शादी करवाई थी। हमें जेंडर की परवाह नहीं थी लेकिन बस एक पोता चाहिए था।

पिता ने कहा कि मैंने अपने बेटे को अपना सारा पैसा दे दिया, उसे अमेरिका में ट्रेनिंग दिलवाई। मेरे पास अब कुछ नही बचा। हमने घर बनाने के लिए बैंक से लोन लिया है। हम आर्थिक और व्यक्तिगत रूप से परेशान हैं। हमने अपनी याचिका में अपने बेटे और बहू दोनों से 2.5 करोड़ रुपए की मांग करते है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *