मोहाली में ब्लास्ट के बाद चली गोलियां, इलाके में मची सनसनी

मोहाली में ब्लास्ट के बाद चली गोलियां, इलाके में मची सनसनी

मोहाली : मोहाली में बीते दिनों हुए धमाके के बाद में अब जिले में गोलियां चलने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों की तरफ से कई राउंड फायर किए गए हैं। फायर करने वाले अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सोहाना थाने में मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि मोहाली में 9 मई को शाम 7.45 के करीब इंटेलिजेंस दफ्तर पर एक बड़ा ग्रेनेड हमला हुआ था। जिसके बाद पुलिस द्वारा हमलावरों को खोज के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *