स्वस्थ साथी कार्ड धारकों को मना करने वाले नर्सिंग होम को ममता ने दी चेतावनी

स्वस्थ साथी कार्ड धारकों को मना करने वाले नर्सिंग होम को ममता ने दी चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जारी चिकित्सा बीमा कार्ड “स्वस्थ साथी” धारक मरीजों को भर्ती करने से इनकार करने वाले कुछ नर्सिंग होम संचालकों से नाराज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रशासन को ऐसे मामलों से निपटने के लिए “कठोर और सख्त” रवैया अपनाने का निर्देश दिया।
बनर्जी ने कहा कि ऐसे मरीजों का इलाज करने से मना करने वाले स्वास्थ्य सेवा केंद्रों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा, इस मुद्दे पर सरकार को सलाह देने के लिए मुख्य सचिव एच के द्विवेदी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है।
मुख्यमंत्री ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य प्रशासन द्वारा अब स्वस्थ साथी कार्ड ले जाने वाले मरीजों का इलाज करने से इनकार करने वाले सभी नर्सिंग होम की जांच की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *