राष्ट्रपति ने गाले फेस में प्रदर्शनकारियों पर हमले की निंदा की

राष्ट्रपति ने गाले फेस में प्रदर्शनकारियों पर हमले की निंदा की

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने बुधवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कोलंबो के गाले फेस में प्रदर्शनकारियों पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा, इसके लिए कोई माफी नहीं है।
राष्ट्रपति गोतबाया ने कहा, ”देश में नए पीएम कैबिनेट की नियुक्ति इसी हफ्ते की जाएगी। अब, सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।”
राजपक्षे ने कहा, ”मैं एक युवा मंत्रिमंडल नियुक्त करूंगा जिसमें राजपक्षे परिवार का कोई सदस्य नहीं होगा। नई सरकार के प्रधानमंत्री को नया कार्यक्रम पेश करने एवं देश को आगे ले जाने का भी मौका दिया जाएगा” इस दौरान राष्ट्रपति ने नौ मई को हुई हिंसा का जिक्र करते हुए इसे ”दुर्भाग्यपूर्ण” बताया।
राष्ट्रपति ने कहा, ”हत्याएं, हमले, धौंस जमाने, संपत्ति को नष्ट करने और उसके बाद के जघन्य कृत्यों को बिल्कुल ही उचित नहीं ठहराया जा सकता।” उन्होंने कहा कि पुलिस महानिरीक्षक को जांच करने का निर्देश दिया गया है और इसके साथ ही श्रीलंका की पुलिस एवं सैन्यबल को हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ दंगाइयों के खिलाफ कानून को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *