बागपत में 6735 दिव्यांग जनों को मिल रही पेंशन: नरेंद्र कश्यप

बागपत में 6735 दिव्यांग जनों को मिल रही पेंशन: नरेंद्र कश्यप

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में अपने एक दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग विभाग ने जनपद के दिव्यांग जनों को उपकरण वितरित किए। उन्होंने कहा कि जनपद में 6735 दिव्यांग जनों को पेंशन भी मिल रही है।
आज कलेक्ट्रेट लोक मंच में आयोजित एक कार्यक्रम में दिव्यांग जनों को दिव्यांग उपकरण वितरित किए गए। जिसमें राज्य मंत्री ने 56 मोटराइज्ड साइकिल ,10 बैसाखी ,20 व्हीलचेयर ,15 हीयरिंग ,10 स्मार्ट कैन नेत्रहीनों के लिए वितरित किए। उन्होंने दिव्यांग जनों से संवाद किया और उन्हें गले में फूल माला पहनाकर उनका हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी दिव्यांगजन बिना पेंशन के बिना दिव्यांग उपकरण से वंचित नहीं रहेगा। सभी का सम्मान होगा सभी को उपकरण वितरित किए जाएंगे। यही सरकार की मंशा है। मंत्री जी ने अपने विभाग की योजनाओं के संबंध में आम व्यक्ति को बताया और उस योजना का किस प्रकार लाभ लिया जा सकता है। उन्होंने योजना के संबंध में प्रकाश डाला।मंत्री ने कहा दिव्यांग जनों के कर्तव्य स्थान तक पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री जी ने मोटराइज्ड ट्राई साइकिल की व्यवस्था की है जिससे कि दिव्यांग अपने कर्तव्य स्थान तक आसानी और सरलता तक पहुंच सके। ऐसे दिव्यांग जनों के लिए व्यवस्था की गई है जिन जिन की दिव्यांगता 70-80 90% से अधिक है। मंत्री जी ने बागपत के जिला अधिकारी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा यह जनपद का बहुत अच्छा मैनेजमेंट है कि यहां पर बहुत जल्द मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित हो गई है। हम सब का कर्तव्य दिव्यांगों की सेवा करना है।
उन्होंने बताया कि बागपत में वर्तमान में 6735 दिव्यांग जनों को पेंशन वितरित की जा रही है जिसमें उन्हें प्रतिमाह उनके बैंक खाते में 1000 रुपये की धनराशि भेजी जाती है। इस योजना से कोई भी दिव्यांगजन जुड़ सकता है। उसे अपना ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उसके लिए उसके पास दिव्यांग प्रमाण पत्र, फोटो, मूल निवास, आय प्रमाण पत्र का होना जरूरी है। ऐसे लाभार्थी इस योजना से लाभान्वित हो सकते है।
जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कहा जनपद में जो दिव्यांगजन दिव्यांग उपकरणों से वंचित हैं, वे आवेदन करें। उन्हें दिव्यांग उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा दिव्यांगों के लिए कैंप भी लगाया जाएगा जिससे कि जनपद में कोई भी दिव्यांगजन बिना उपकरणों ,पेंशन से वंचित ना रह सके। हम सब की मंशा है सरकार के पात्र व्यक्ति को पात्र योजना से लाभान्वित करना।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह ,जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विश्व बंधु शास्त्री

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *