पुलिस ने बैंकों में चलाया विशेष चेकिंग अभियान


कैराना। पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिगत नगर के बैंकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्धों की तलाशी ली गई।
मंगलवार को एसएसपी सुकीर्ति माधव के निर्देशानुसार इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई राहुल कादयान ने पुलिस टीम के साथ में नगर के बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक आदि में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सीसीटीवी कैमरों के बारे में भी जानकारी की गई। वहीं, पुलिस टीम ने बैंक शाखाओं में संदिग्ध दिखने वाले युवकों की तलाशी ली गई तथा उनसे पूछताछ की गई। एसआई ने बैंकों में सुरक्षा गार्डों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *