एंटी रोमियो ने छात्राओं को किया जागरूक


कैराना। मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने छात्राओं को जागरूक किया।
नगर में एंटी रोमियो टीम सक्रिय है। मंगलवार को टीम विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में पहुंची। जहां छात्राओं से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान मिशन शक्ति अभियान के तहत उन्हें जागरूक किया गया। टीम ने कहा कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या हैं, तो अवगत कराएं, जिस पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा एंटी रोमियो टीम ने स्कूल-कॉलेजों के आसपास संदिग्ध घूम रहे युवकों से भी पूछताछ करते हुए उन्हें सख्त हिदायत दी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *