पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर धमाका,हैंड ग्रेनेड या रॉकेट लॉन्चर हमले की आशंका

पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर धमाका,हैंड ग्रेनेड या रॉकेट लॉन्चर हमले की आशंका

पंजाब। पंजाब के मोहाली में सोमवार शाम करीब 7.30 पर खुफिया विभाग के मुख्यालय के बाहर धमाका हुआ। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इंटेलिजेंस विंग के हेडक्वार्टर पर हमले की टेरर एंगल से भी जांच की जा रही है। रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) अटैक होने की वजह से बड़े अफसर जांच में जुटे हैं। शुरूआती जांच में यह भी पता चला है कि हेडक्वार्टर की बिल्डिंग के बाहर से ही यह हमला किया गया।

जानकारी के मुताबिक, खुफिया विभाग के दफ्तर की तीसरी मंजिल पर रॉकेट जैसी कोई वस्तु आकर गिरी, जिससे धमाका हुआ। इस ब्लास्ट में ऑफिस के कई शीशे टूट गए। हालांकि गनीमत रही कि इस ब्लास्ट में कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस के मुताबिक, हमला करीब 80 मीटर दूर से किया गया है। अज्ञात हमलावर पर केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद इंटेलिजेंस इलाके में CCTV फुटेज, मोबाइल टावर खंगाल रही है। ऑफिस की चौथी मंजिल पर हमला हुआ है। पुलिस ने बताया कि महला रॉकेट प्रोेपेल्ड ग्रेनेड से किया गया है। उन्होंने बताया कि सड़क से बिल्डिंग पर हमला किया गया है।

पुलिस को हमले के वक्त बाहर एक कार घूमती दिखी है। इसी कार से अटैक करने की आशंका है। हमले के बाद यह कार वहां से गायब हो गई। जिसमें 2 संदिग्ध होने की सूचना है। इसके लिए हेडक्वार्टर के सामने की पार्किंग का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है। इस हमले के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी एक्टिव हो गई है। NIA की एक टीम पंजाब इंटेलिजेंस ऑफिस आ रही है। वह भी इसकी जांच करेंगे। पुलिस की चिंता इसलिए ज्यादा है क्योंकि ऐसे हथियार अफगानिस्तान में इस्तेमाल होते रहे हैं। इसके अलावा रूस-यूक्रेन जंग में भी इनके इस्तेमाल की बात कही जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *