कैराना। क्षेत्र के गांव आर्यपुरी निवासी एक युवक मुकदमे की गवाह को जान से मारने की धमकी देने उसके घर पहुंचा पीड़ित महिला ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव आर्यपुरी निवासी इसराना पत्नी कादिर ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देते हुए जानकारी दी कि वह अपने घर पर गत शनिवार की शाम 4:00 बजे बैठी हुई थी कि तभी गांव का ही एक युवक उसके घर पर जान से मारने की धमकी देने पहुंचा वहीं घटना की वीडियो एक मोबाइल में कैद हो गई जो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होती दिखाई दे रही है पीड़ित महिला का कहना है कि वह युवक एक मामले में जेल में बंद था जेल से छूटने के बाद ही वह पीड़ित महिला के घर पहुंचा और महिला को मुकदमे में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी मामले के संबंध में पीड़ित महिला ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है उधर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

