टी-20 में बतौर कप्तान 6,000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने धोनी

टी-20 में बतौर कप्तान 6,000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने धोनी

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ़ रविवार के आईपीएल मैच में टी-20 क्रिकेट में कप्तान के तौर पर 6,000 रन पूरे किये। वह विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गये।
जब धोनी रविवार को पारी के 18वें ओवर में बल्लेबाज़ी करने उतरे तो उन्हें यह कीर्तिमान पूरा करने के लिए सिर्फ़ चार रनों की दरकार थी। उन्होंने मिचेल मार्श की गेंद पर छक्का मारकर टी-20 क्रिकेट में अपने 6,000 रन पूरे किये।
कोहली ने टी-20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 190 मैच खेले जिसमें उन्होंने 48 अर्धशतकों और पांच शतकों की बदौलत 6,451 रन बनाये।
धोनी ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ़ आठ गेंदों में नाबाद 21 रन बनाये, जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल थे। चेन्नई ने दिल्ली के सामने 209 रन का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में दिल्ली 117 रन पर ही सिमट गयी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *