crime
Trending

मुजफ्फरनगर में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या,जाँच में जूटी पुलिस

घर में सो रहे 47 वर्षीय सतपाल कश्यप की अज्ञात व्यक्ति ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना इलाके के टांडा माजरा गांव में दिन निकलते ही उस समय सनसनी फैल गई, जब घर में सो रहे 47 वर्षीय सतपाल कश्यप की अज्ञात व्यक्ति ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

सतपाल की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बहरहाल परिवार के सदस्यों की मानें तो उनकी किसी भी व्यक्ति से रंजिश नहीं थी। हालांकि घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव एसपी देहात ने हत्या की वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित कर दी और जल्दी हत्या का खुलासा करने की बात कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button