सरकार की नई आबकारी नीति के तहत, अब रात में दो बजे तक खुलेंगे पब व बार

सरकार की नई आबकारी नीति के तहत, अब रात में दो बजे तक खुलेंगे पब व बार

गुड़गांव। प्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति में पब-बार संचालकों को काफी राहत दे दी है। अब शहर के पब व बार रात 2 बजे तक खुले रह सकेंगे। सरकार ने जहां एक ओर तो आबकारी व वैट में जो राहत दी है उससे विदेशी और स्वदेशी शराब के दाम भी कम होंगे और वहीं, दूसरी ओर पब व बार का समय भी बढ़ा दिया गया है। सरकार ने यह फैसला भी लिया है कि शराब शॉप के साथ बने अहातों को अब सराय नाम से जाना जाएगा। सरकार की यह नई आबकारी नीति आगामी 12 जून से लागू कर दी जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *