बग्गा के पिता का दावा; मेरे बेटे से डरते है केजरीवाल

बग्गा के पिता का दावा; मेरे बेटे से डरते है केजरीवाल

नई दिल्लीः पिछले कुछ दिनों में, पंजाब पुलिस द्वारा बग्गा की गिरफ्तारी और रिहाई, फिर अगले दिन मोहाली की एक अदालत द्वारा भाजपा नेता के खिलाफ जारी गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, उनके लिए बहुत कठिन समय है लेकिन वे ”सच्चाई के लिए लड़ने को तैयार” हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनके बेटे से डरते हैं और परिवार को डराने के लिए पंजाब पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने ने कहा, ‘जो हो रहा है अच्छे के लिए हो रहा है और भविष्य में जो होगा वह भी अच्छे के लिए होगा। उनके बेटे के खिलाफ शनिवार को जारी गैर-ज़मानती वारंट में उन्हें हाईकोर्ट से राहत मिली है। यह चलता रहेगा और मेरे बेटे के खिलाफ और मामले दर्ज किए जाएंगे। बग्गा को राहत देते हुए अदालत ने शनिवार रात निर्देश दिए थे कि उसके खिलाफ कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया जाएगा।

प्रीतपाल सिंह ने कहा, ”दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तेजिंदर पाल से डरे हुए हैं। इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। यहां तक ​​कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि केजरीवाल को बग्गा के बारे में बुरे सपने आते हैं। अब पंजाब पुलिस उनके (आप सरकार) अधीन है और वे इसका इस्तेमाल हमें डराने के लिए कर रहे हैं।”

प्रीतपाल सिंह ने कहा कि वे ‘ऐसी चीजों’ के लिए तैयार हैं।” उन्होंने कहा, ”ज़मीनी कार्यकर्ताओं से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक, सभी ने हमारा समर्थन किया। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या हमसे मिले। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि एक मुख्यमंत्री हमारे पास आए। हम सच्चाई के लिए लड़ते रहेंगे।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *