Uncategorized
Trending

जनता के हितों के लिए संघर्ष से सपा पीछे नही हटेगी- प्रमोद त्यागी

सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि सपा की मासिक मीटिंग सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता व सपा जिला महासचिव जिया चौधरी के संचालन में सम्पन्न हुई।

मुजफ्फरनगर। सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि सपा की मासिक मीटिंग सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता व सपा जिला महासचिव जिया चौधरी के संचालन में सम्पन्न हुई।
मीटिंग को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा की नवगठित सरकार बढ़ते अपराधों को रोकने में असफल नजर आ रही है थानों में ही फरियादी बलात्कार पीड़िता से बलात्कार होने की घटना व दबिश के नाम पर बेटियो से मारपीट व हत्या जैसी घटनाएं समाज मे दहशत का काम कर रही है थानों में दहशत भरी घटनाओं से पीड़ित फरियादी अपनी फरियाद सुनाने किस तरह जाएगा।सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि जनता के हितों की लड़ाई लड़ना सपा की जिम्मेदारी है सपा इस जिम्मेदारी को पूरी तरह लड़ेगी।
सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल व सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई भेदभाव उत्पीड़न चरम पर है मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा सरकार धार्मिक मुद्दों को आगे बढ़ाकर जनता को गुमराह कर रही है जिसके लिए सपा कार्यकर्ता संघर्ष करेंगे।
सपा जिला महासचिव जिया चौधरी सपा नेता बॉबी त्यागी ने कहा कि सपा ने प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव व उसकी प्रक्रिया की तैय्यारी शुरू कर दी है सपा निकाय चुनाव को मजबूती से लड़ेगी।
सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी,सपा यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने सभी पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ से अपने अपने क्षेत्रों की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
मीटिंग पश्चात रालोद विधायक राजपाल बालियान के बड़े भाई के निधन,सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढती की बहन के निधन व सपा पदाधिकारी अनिल जैन के आकस्मिक निधन व सपा सभासद अन्नू क़ुरैशी के माताजी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनके लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मासिक मीटिंग में मुख्यरुप से सपा नेता सलीम मलिक, सपा विधानसभा अध्यक्ष सतबीर त्यागी,सत्यदेव शर्मा,सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव रोहन त्यागी, गोल्डी अहलावत, गुफरान तेवड़ा, धनवीर कश्यप, लोकेश कश्यप,सपा नेता सत्यवीर प्रजापति,हाजी इकबाल, सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी, नगर अध्यक्ष जानसठ तन्नू क़ुरैशी,ब्लॉक अध्यक्ष जानसठ सादिक चौहान, हाजी शफीक थानवी, सलमान त्यागी, नवेद रँगरेज, पंकज सैनी सहित अनेक सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button