लाउडस्पीकर पर फिर बढ़ा विवाद, मनसे की पुलिस को धमकी

लाउडस्पीकर पर फिर बढ़ा विवाद, मनसे की पुलिस को धमकी

पुणे। लाउडस्पीकर हटाने को लेकर हलचल जारी है। अब इसी कड़ी में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए पुलिस को धमकी दी है। पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए पुणे पुलिस कमिश्नर को एक पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारवाकर उन्हें सड़क पर रखें। मौलानाओं से सहमति पत्र लें। वरना, मनसे थाने के सामने हनुमान चालीसा बजाकर अपना विरोध दर्ज कराएगी।

पुणे मनसे की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया है, ‘लाउडस्पीकर एक सामाजिक मुद्दा है और हम धार्मिक दरार पैदा नहीं करना चाहते। हम अपने फैसले पर अडिग हैं। लाउडस्पीकरों को हटा दिया जाना चाहिए या उन्हें स्थायी रूप से बंद कर दिया जाना चाहिए, ताकि आसपास रहने वाले नागरिकों को इससे निकलने वाली तेज आवाज से परेशानी न हो।’

मनसे ने आगे कहा, ‘हम अजान के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हम सिर्फ यह कहना चाहते हैं कि लाउडस्पीकर से ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। इन सभी मस्जिदों के मौलवी से बात करके पुलिस को एक लिखित रिपोर्ट हमें देनी चाहिए।

मनसे चीफ राज ठाकरे ने भी एक पत्र के माध्यम से कहा था कि अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा दिए जाते हैं, तो धार्मिक या सामाजिक दरार का सवाल ही नहीं पैदा होगा और मौलवी हमारे साथ कानून का पालन करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *