सहारनपुर। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी एवम सहायक आयुक्त औषधि सहारनपुर मंडल के निर्देशन में औषधि निरीक्षक सहारनपुर द्वारा चौकी शेखपुरा पुलिस बल के साथ टपरी में संचालित शराफत प्रोविजनल स्टोर से बरामद अवैध ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन पर कार्रवाई की गयी। जिसमें जब्त किए गए इंजेक्शन की मात्रा- 75 मिली ऑयल, एक नमूना जांच एवं विश्लेषण हेतु एकत्रित किया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त विवेचना कर माननीय न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा।


