गाडी सवार युवक ने मोटरसाईकिल पर सवार युवक को टक्कर मारकर किया घायल

गाडी सवार युवक ने मोटरसाईकिल पर सवार युवक को टक्कर मारकर किया घायल

कैराना। कस्बे के खुरगान रोड गाडी मे सवार युवक ने मोटरसाईकिल पर सवार युवक को टक्कर मारकर घायल किया चिकित्सको ने घायल की हालत को गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया।
ब्रहस्पतिवार को गुलजार अहमद पुत्र हाजी आशिक निवासी मौहल्ला बिसातियान कैराना ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देते हुये बताया कि उसका भाई अपनी मोटरसाईकिल स्पलेण्डर रजि0 नं0- यू0पी0 19 डी 3134 पर सवार होकर खुरगान रोड की तरफ जा रहा था। जैसे ही उसका भाई खुरगान रोड पर पहुॅचा तो एक गाडी सवार युवक ने उसके भाई की मोटरसाईकिल मे टक्कर मारकर फरार हो गया। राहगिरो की मदद से उसके भाई को सरकारी अस्पताल कैराना मे भर्ती कराया गया जहॉ पर उसकी हालत को गम्भीर देखते हुये चिकित्सको द्वारा रेफर कर दिया गया। उधर पीडित ने नामजद गाडी चालक के नाम तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है उधर पुलिस ने पीउित की तहरीर लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *