राज्य
Trending

रॉयल कान्वेंट स्कूल के छात्र की गाड़ी के नीचे आने से हुई मौत पर स्कूल के खिलाफ कराई एफआईआर दर्ज, स्कूल किया सील

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बागपत को रॉयल कान्वेंट स्कूल पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए जिसमें स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है और स्कूल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है

बागपत। रॉयल कान्वेंट स्कूल चमरावल ब्लॉक पिलाना तहसील बागपत के स्कूल परिसर में गाड़ी के नीचे आ जाने से एक छात्र की मृत्यु हो गई थी। दर्दनाक हादसा होने पर जिलाधिकारी राजकमल यादव तुरंत स्कूल पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बागपत को रॉयल कान्वेंट स्कूल पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए जिसमें स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है और स्कूल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। अवैध वाहनों को भी जब्त किया गया है। जो दोषी लोग हैं उन पर भी कार्रवाई की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि 31-3-2021 को कक्षा 6 से कक्षा 8 तक की मान्यता स्कूल द्वारा ली गई थी जबकि कक्षा 5 की कक्षा बिना मान्यता के स्कूल में संचालित की जा रही है जो अवैध थी। जिस पर स्कूल पर समस्त मानक पूर्ण ना होने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी , खंड शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन क्षेत्रों में किसी भी दशा में बिना मान्यता के कोई भी स्कूल संचालित है उन पर तत्काल कार्यवाही की जाए। जनपद में कोई भी स्कूल बिना मान्यता के ना चलाया जाए और समस्त परिषदीय विद्यालयों एवं प्राइवेट स्कूलों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए और यह भी देखा जाए कि कहीं विद्यालय भवन जर्जर तो नहीं है। साथ ही विद्यालय में मान्यता एवं सुरक्षा के सभी मानक पूर्ण हो। अगर मानक पूर्ण नहीं है तो स्कूल के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। स्कूलों में संचालित बसों की भी फ़िटनेस चेक करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button