तमंचा व चाकू सहित दो अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे

तमंचा व चाकू सहित दो अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे

गागलहेड़ी। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने दो अभियुक्तांे को अवैध अस्लाह व एक नाजायज छुरी सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना गागलहेड़ी के उप निरीक्षक कृष्ण कुमार, उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सागर, कांस्टेबिल मोन्टी चौधरी व विनीत तोमर ने गश्त के दौरान भगवानपुर रोड़ पर बाईपास अन्डरपास के नीचे से दो अभियुक्तगण सुहैल उर्फ सोहेल पुत्र मौहम्मद फुरकान निवासी गली नम्बर सात एकता कॉलोनी थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर व सारिक पुत्र मौहम्मद रहीश उर्फ रईस निवासी 62 फुटा रोड हाकमशाह कॉलोनी थाना कुतुबशेर, सहारनपुर को एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक नाजायज छुरी सहित गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *