हार-जीत की बाजी लगाते चार जुआरी गिरफतार, नगदी व ताश के पत्ते बरामद
थाना बेहट पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते व पांच हजार रुपये बरामद हुए हैं।

बेहट। थाना बेहट पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते व पांच हजार रुपये बरामद हुए हैं। बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा अपराधों की रोकथाम, नशा तस्करों, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तगणों की गिरफतारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बेहट प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शाम के समय उत्तम पैलेस के पास बाग में बनी ममटी के पास से जुआ खेलते हुए अभियुक्तगण शौकीन पुत्र नान्नू निवासी मौहल्ला महाजनान कस्बा व थाना बेहट, शकील पुत्र वसीर निवासी मौहल्ला सड़कपार कस्बा व थाना बेहट, शमीम पुत्र शब्बीर व इरशाद पुत्र हनीफ निवासीगण मौहल्ला महाजनान कस्बा व थाना बेहट जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से पांच हजार रूपये नगद व 52 पत्ते ताश के बरामद हुए। बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बेहट पर मुकदमा अपराध संख्या 194/22 जुआ अधिनियम धारा 13 पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।




