ADG यूट्यूब पर मचा रहे है धमाल,लाखों में आते हैं व्यूज
ADG प्रेम प्रकाश यूट्यूब चैनल के माध्यम से CRPC, IPC और जुवेनाइल एक्ट के बारे में बताते हैं

प्रयागराज। ADG प्रेम प्रकाश ने करीब 3 महीने पहले Law Prem Prakash के नाम से यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी। उनके यूट्यूब चैनल पर अब तक 52 लाख से ज्यादा इंप्रेशंस आ चुके हैं। वहीं, 11 हजार से ज्यादा लोग इस चैनल को सब्सक्राइब कर चुके हैं।

ADG प्रेम प्रकाश इस चैनल के माध्यम से CRPC, IPC और जुवेनाइल एक्ट के बारे में बताते हैं। कुछ वीडियोज ऐसे हैं जिनके व्यूज लाखों में हैं। 1993 बैच के IPS अफसर प्रेम प्रकाश ने बताया कि हमारे युवा सोशल मीडिया का बहुत उपयोग करते हैं। दिल्ली के रहने वाले प्रेम प्रकाश ने बीटेक करने के बाद पुलिस मैनेजमेंट में MD का कोर्स भी किया है। प्रेम प्रकाश लखनऊ, कानपुर, आगरा, मुरादाबाद, NCR समेत कई जिलों में कप्तान रह चुके हैं। बेसिक पुलिसिंग में उन्हें महारत हासिल है।

अगर आपकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाए तो क्या करें, पुलिस मुकदमा ना लिखे तो कहां शिकायत करें? साइबर क्राइम की शिकायत किससे करें ? ऐसे कई सवाल होते हैं जिनके जवाब आम आदमी को पता नहीं होते। इन्हीं सब जवाबों के लिए प्रयागराज जोन के ADG प्रेम प्रकाश ने नया प्रयोग किया है। वह अपने यूट्यूब चैनल के जरिए लोगों के इन सवालों के जवाब दे रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को कानून और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का मन बनाया और बखुबी अपनी जिम्मेदीरी को पूरे मन से निभा रहे है।
