Uncategorized
Trending

बच्चों की मांग को लेकर , ससुराल गेट पर धरना देकर बैठी पत्नी

नई मंडी थाना क्षेत्र के पारस एनक्लेव में रहने वाले कानपुर कलेक्शन सदर बाजार के मालिक प्रतीक मित्तल पर उनकी पत्नी चीना मित्तल ने गंभीर आरोप लगाए।

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में एक महिला को पति ने घर से निकाल दिया। नई मंडी थाना क्षेत्र के पारस एनक्लेव में रहने वाले कानपुर कलेक्शन सदर बाजार के मालिक प्रतीक मित्तल पर उनकी पत्नी चीना मित्तल ने गंभीर आरोप लगाए। गुरुवार देर रात चीना मोदीनगर स्थित मायके से अपनी ससुराल पहुंची तो गेट नहीं खुला। परेशान चीना ससुराल के गेट पर ही धरना देकर बैठ गई। उसके माता पिता भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी अपने दामाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरना प्रारंभ कर दिया। पत्नी ने अपने पति पर एक भाजपा नेत्री से अवैध संबंधों को आरोप लगाया।

गेट न खुलने से परेशान चीना की आंखो से बरबस आंसू निकल पड़े। काफी देर रात चीना भीतर जाने के लिए गिड़गिड़ाती रही। कहा कि उसके बच्चे भी भीतर ही हैं। आरोप लगाया कि पति ने बच्चों को बहका लिया है। आशंका जताई कि पति की गंदी आदते उसके बच्चों में न आ जाएं।

चीना मित्तल का कहना है कि उसकी शादी 12 वर्ष पूर्व प्रतीक मित्तल से हुई थी। बताया कि ससुराल वालों ने 4 साल से परेशान कर रखा है, पति का एक्सट्रा मेरिटल अफेयर है। चीना ने बताया कि पति उससे तलाक मांग रहा है। बच्चों की मांग के लिए ससुराल गेट पर देर रात तक धरने पर डटी चीना मित्तल ने चेतावनी दी कि यदि उसके बच्चे उसे नहीं मिले तो वह आत्मदाह कर लेगी। चीना ने कहा कि बच्चे कोर्ट से नहीं चाहिए। बच्चे उसने पैदा किये हैं, उन पर उसी का हक है। वह किसी भी कीमत पर बच्चों को लिये बिना वापस नहीं जााएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button