Accident
Trending
बस-मैजिक वाहन भिडंत में ग्यारह घायल, तीन गंभीर
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज टोल नाके के पास आज बस और मैजिक वाहन की भिडंत में ग्यारह लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है।

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज टोल नाके के पास आज बस और मैजिक वाहन की भिडंत में ग्यारह लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार भोपाल से नर्मदापुरम मुंडन करने जा रहे मैजिक सवार परिवार को सामने से कर्मचारियों को लेकर आ रही एक फैक्ट्री की बस ने टक्कर मार दी, जिससे 11 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन गंभीर हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस और 100 डायल की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबेदुल्लागंज ले लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा 3 लोगों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




