यूक्रेन,ब्रिटेन ने तरजीही व्यापार समझौते पर किए हस्ताक्षर

यूक्रेन,ब्रिटेन ने तरजीही व्यापार समझौते पर किए हस्ताक्षर

कीव। यूक्रेन और ब्रिटेन ने आयात शुल्क और आयातित वस्तुओं पर लगने वाले करों को समाप्त करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
यूक्रिनफॉर्म समाचार एजेंसी ने बुधवार को यूक्रेन के वित्त मंत्रालय के हवाले से कहा,“ यूक्रेन और ब्रिटेन ने कानूनी रूप से एक समझौते पर हस्ताक्षर कर द्विपक्षीय व्यापार में आयात शुल्कों और आयातित वस्तुओं पर लगने वाले कर शुल्क और कोटा समाप्त कर दिया है। ”
यह तरजीही व्यापार समझौता 12 महीनों के लिए मान्य होगा। इसके तहत यूक्रेन से उच्च मूल्य वर्धित आटा, अनाज, डेयरी उत्पाद, पोल्ट्री, टमाटर पेस्ट, शहद, मकई, गेहूं, रस, मशरूम और चीनी सहित सामानों के निर्यात को बढ़ावा देना है।
पिछले महीने यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के औद्योगिक सामान और खाद्य पदार्थों पर शुल्क और कोटा समाप्त कर दिया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *