ब्राह्मण समाज ने सदैव विश्व में फैलाया है ज्ञान का प्रकाश

ब्राह्मण समाज ने सदैव विश्व में फैलाया है ज्ञान का प्रकाश

गुडग़ांव। ब्राह्मण समाज ने सदा दुनिया में ज्ञान का प्रकाश फैलाया है। अपने ज्ञान और तप के कारण वह विश्व गुरू कहलाए हैं। उक्त उद्गार केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री एसपी बघेल ने ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आयोजित विशाल भण्डारे में प्रसाद वितरण करने के बाद संस्था के सदस्यों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समा शिक्षा और दीक्षा को जन-जन तक पहुंचाएं। भगवान परशुराम ने 21 बार अत्याचार करने वाले राजाओं से धरती को मुक्त कराया था और जनता का हित करने वाले राजाओं को सिंहासन पर बैठाया था, उनसे बड़ा कोई दानवीर नहीं हुआ। संस्था के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने शीतला माता के दर्शन भी किए और शीतला माता के आचार्य जयभगवान शर्मा, राकेश, हनुमत प्रसाद शास्त्री से आशीर्वाद भी लिया। संस्था ने स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत भी किया। संस्था के पदाधिकारियों ने मंत्री जी को आश्वस्त किया कि ब्राह्मण समाज अपनी नीतियों पर खरा उतरेगा। ब्राह्मण जातिवादी नहीं होता, तभी तो भगवान परशुराम जन्मोत्सव एक समरसता सम्मेलन के रूप में मनाया जाता रहा है। इस अवसर पर शीतला माता मंदिर के अधिकारी यज्ञदत शर्मा, दयाचंद प्रजापति, सुमित्रा चौहान, राजकुमार त्यागी, डॉ. पुष्पा धनकड़, सुंदरी खत्री, डॉ. संदीप कटारिया, योगेश शर्मा, गीता वासु, पंकज पाठक आदि भी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *