Uncategorized
Trending

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी का जोरदार स्वागत

जिला कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को सभी अभियान में मजबूती से काम करने के लिए प्रेरित किया।

शामली। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी का बुधवार को शामली जनपद में पहुंचने पर जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को सभी अभियान में मजबूती से काम करने के लिए प्रेरित किया।
जानकारी के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी के प्रथम शामली जनपद आगमन पर कस्बा जलालाबाद, थानाभवन व विभिन्न स्थानों पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी जिला कार्यालय पर भी भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविन्दर सोम, प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र अवाना ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक ली तथा सभी अभियानों व कार्यक्रमों में पहले की तरह मजबूती के साथ काम करने का आहवान किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा, सिद्धार्थ युगल, विनीत बालियान, अमित विश्वकर्मा, सचिन जैन, नंदू राणा, अक्षय चौहान, तेजस्वी पंवार, गौरव विश्वकर्मा, सन्नी शर्मा, गौरव मित्तल, कोशिन्दर पुंडीर, सोनू जुनेजा, सचिन चौहान, सुनील कोरी, आशीष कश्यप, पारस भारद्वाज, अंकित सैनी, अनुज संगल, वैभव शर्मा, स्पर्श भटनागर, रीशू बंसल सहित भारी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button