पुलिस ने हत्या के मुकदमें में नामजद माँ ,बेटी व एक व्यक्ति को जेल भेजा

पुलिस ने हत्या के मुकदमें में नामजद माँ ,बेटी व एक व्यक्ति को जेल भेजा

रामराज। थाना क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहीमपुर में सोमवार की देर रात पैसो के लेनदेन में गांव निवासी युवक की चाकुओं गोंदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के चाचा ने गांव निवासी माँ बेटी व पिता पुत्र के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया दिया था। पुलिस ने हत्या में नामजद मां बेटी व पिता को जेल भेज दिया जबकि पुत्र अभी फरार चल रहा है।
क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहीमपुर निवासी नईम पुत्र यामीन व गांव निवासी कसरत पुत्र कलवा में पैसो का लेनदेन था। सोमवार की देर रात पैसो के लेनदेन को लेकर दोनो पक्षो में कहासुनी व गाली गलौच हो गई। गाली गलौच का विरोध करने पर कसरत पक्ष के लोगो ने नईम पर लाठी डंडों व चाकुओं से गोंदकर गंभीर घायल कर दिया था जिसे उपचार के लिये सीएचसी जानसठ में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मंगलवार को मृतक के चाचा कलवा पुत्र जॉनी की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी कसरत पुत्र कलवा व उसके पुत्र समीर उर्फ भोला व गुड्डी पत्नी कसरत व रईमा पुत्री कसरत के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने बताया कि हत्या में नामजद मां बेटी व पिता को जेल भेज दिया जबकि पुत्र अभी फरार चल रहा है। हत्या में वांछित फरार अभियुक्त को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।
फोटो केप्शन. हत्या में नामजद अभियुक्तो को भेजती रामराज पुलिस।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *