
कैराना। कोतवाली कैराना क्षेंत्र के गॉव दभेडीखुर्द मे दो सगे भाईयो पर उसकी बहन के ससुरालियो ने धारदार हथियार से हमला किया पीडित पिता ने कोतवाली पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
गौरतलब रहे कि मंगलवार को अख्तर पुत्र जहूर ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देते हुये बताया कि उसकी लडकी लगभग एक माह से अपनी एक बच्ची के साथ उसके घर पर आई हुई थी। वही उसने बताया कि ईद को लगभग दो बजे उसका दामाद अपने पिता व भाईयो व दो अज्ञात व्यक्त्यिो के साथ आया जो अपने हाथो मे लाठी डण्डे धारदार हथियार व देशी तंमचे व तेजाब की बोतल लिये हुये थे उसने बताया कि उक्त लोगो ने मकान का कुण्डा खटखटाया जिस पर पीडित का पुत्र मुबारिक ने जैसा ही मकान का कुण्डा खोला तो उक्त लोग जबरदस्ती उसके घर मे गाली गलोच करते हुये घुस आये और मुबारिक ने जब इसका विरोध किया तो उक्त लोगो ने मुबारिक कें ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे मुबारिक लहुलुहान हो गया शोर सुनकर पीडित का दूसरा पुत्र अनवर आ गया अनवर को आता देख एक युवक ने अपने हाथ मे ली हुई तेजाब की बोतल से पीडित की पुत्री सोनम के उपर तेजाब फेका तो अनवर ने उस युवक को धक्का दे दिया जिससे सारा तेजाब घर पर ही गिर गया और पीडित की पुत्री सोनम बच गई इसके बाद उक्त सभी लोगो ने अनवर पर भी लाठी डण्डो व धारदार हथियार से वार किया जिससे अनवर बेहोश हो गया शोर शराबे की आवाज सुनकर गॉव के ही फारूख पुत्र लियाकत, मुस्तकीम पुत्र असगर आ गये उक्त लोगो को आता देख उक्त लोगो ने तंमचे के बल पर पीडित की एक वर्षीय धेवती को सोनम की गोद से जबरदस्ती छीन लिया और घर से बाहर निकल गये जैसे ही उक्त गवाह फारूख ने इसका विरोध किया तो एक युवक ने तंमचे से फायर कर दिया जिससे फारूख बाल -बाल बचा उक्त लोग हवाई फायरिंग करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये फरार हो गये। वही पीडित अख्तर ने बताया कि उक्त लोगो की दो मोटरसाईकिल उनके गॉव मे ही मौजूद है। उधर घायल दोनो सगे भाई मुबारिक व अनवर को सरकारी अस्पताल कैराना मे इलाज हेतू भर्ती कराया गया लेकिन उनकी हालत को गम्भीर देखते हुये चिकित्सको ने उन्हे रेफर कर दिया। उधर पीडित ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देते हुये न्याय की गुहार लगाई है वही कोतवाली कैराना पुलिस ने पीडित की तहरीर पर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।



