निराश्रित गोवंशों के भरण पोषण हेतु भूसे को गो आश्रय स्थल में करें दान

निराश्रित गोवंशों के भरण पोषण हेतु भूसे को गो आश्रय स्थल में करें दान

सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अपील करते हुए जनपदवासियांे से कहा कि इस समय गेहूं की फसल का कटान किया जा रहा है, तथा सभी कृषकों के पास पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध है। उन्होने सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों, कृषकों, पशुपालकों से अपील की है कि माननीय मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत संरक्षित बेसहारा निराश्रित गोवंशों के भरण-पोषण हेतु अधिक से अधिक मात्रा मंे भूसे को गो आश्रय स्थलों पर दान करने का कष्ट करें। उन्होनें अवगत कराया कि माननीय मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता की योजनान्तर्गत जनपद में निराश्रितध्बेसहारा गोवंश को संरक्षित कराये जाने हेतु समस्त विकासखण्डों में अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों का संचालन किया जा रहा है जिसमें जनपद के निराश्रित बेसहारा गोवंशों को संरक्षित किया जा रहा है, जिसके लिए समस्त गोआश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंश के भरण पोषण हेतु भूसा एवं हरे चारे की आवश्यकता रहती है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि जिन दाताओं द्वारा भूसा दान दिया जायेगा उनको उपजिलाधिकारीध्मुख्य विकास अधिकारी जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। उन्होने अपील की है कि दान दाता इस कार्य में बढ चढकर अपना योगदान प्रदान करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *