सहारनपुर पुलिस का सराहनीय कार्य,लोगो ने जमकर की तारीफ

सहारनपुर पुलिस का सराहनीय कार्य,लोगो ने जमकर की तारीफ

सहारनपुर। गतरोज थाना कुतुबशेर क्षेत्र स्थित ईदगाह पर ईद त्यौहार के मौके पर नमाज अदा की जा रही थी। इस दौरान जब सभी अधिकारी सकुशल नमाज अदा कराने के पश्चात लौट रहे थे, तो रास्ते में राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर, सहारनपुर ने देखा कि एक नमाजी जो चक्कर आ जाने से गिर गया है। जिसके बाद राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर, सहारनपुर द्वारा तत्काल उसकी मदद करते हुए अपने सरकारी वाहन से नमाजी को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जिसका स्वास्थ्य अब ठीक है। राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर, सहारनपुर द्वारा किये गये इस सराहनीय कार्य की जनता के लोगो द्वारा भूरि-भूरी प्रशंसा की गई है !!

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *