कानून व्यवस्था पर उठने वाले सवालों को दबाना चाहती है योगी सरकार

कानून व्यवस्था पर उठने वाले सवालों को दबाना चाहती है योगी सरकार

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ललितपुर में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुये उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर आरोप लगाया है कि वह बुलडोजर के शोर में कानून व्यवस्था पर उठने वाले सवालों को दबा रही है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को सिलसिलेवार ट्वीट में कहा “ ललितपुर में एक 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और फिर शिकायत लेकर जाने पर थानेदार द्वारा बलात्कार की घटना दिखाती है कि “बुलडोजर” के शोर में कानून व्यवस्था के असल सुधारों को कैसे दबाया जा रहा है।”
उन्होने सवालिया लहजे में कहा “ अगर महिलाओं के लिए थाने ही सुरक्षित नहीं होंगे तो वो शिकायत लेकर जाएंगी कहां। क्या उप्र सरकार ने थानों में महिलाओं की तैनाती बढ़ाने, थानों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए गंभीरता से सोचा है।”
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने महिला घोषणा पत्र में महिला सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदु रखे थे। आज ललितपुर है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए महिला सुरक्षा और महिला हितैषी कानून व्यवस्था के लिए गंभीर कदम उठाने ही होंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *