देश-विदेश
Trending
यूक्रेन को युद्ध शुरू होने के बाद मिली 4.5 अरब यूरो की अंतरराष्ट्रीय सहायता
यूक्रेन को रूस के साथ युद्ध के बाद से वित्तीय अंतरराष्ट्रीय सहायता के तौर पर 4.5 अरब यूरो (लगभग 4.73 अरब अमेरिकी डॉलर) प्राप्त हुए हैं।

कीव। यूक्रेन को रूस के साथ युद्ध के बाद से वित्तीय अंतरराष्ट्रीय सहायता के तौर पर 4.5 अरब यूरो (लगभग 4.73 अरब अमेरिकी डॉलर) प्राप्त हुए हैं।

सरकारी प्रेस सेवा ने यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शमिहल के हवाले से यह जानकारी दी।

शमिहल ने मंगलवार को बताया कि पिछले सप्ताह के दौरान यूक्रेन को विश्व बैंक से अनुदान राशि के ताैर पर 50 करोड़ डॉलर प्राप्त हुए। उन्हाेंने कहा, “हम इस तरह के समर्थन के लिए विशेष रूप से आभारी हैं। इससे हमें सभी सामाजिक लाभों को पूर्ण रूप से जारी रखने में मदद मिलती है, साथ ही नये सहायता कार्यक्रम शुरू करने में भी मदद मिलती है।”
उन्होंने बताया कि सरकार ने एक मंच शुरू किया है, जो देश को युद्ध के उबरने के लिए धन जुटाने में मदद करेगा।



