NCR मीडिया क्लब ने विश्व पत्रकारिता स्वतंत्रता दिवस को मनाया वर्चुवली, सरकार पत्रकारों की सुरक्षा करे सुनिश्चित

NCR मीडिया क्लब ने विश्व पत्रकारिता स्वतंत्रता दिवस को मनाया वर्चुवली, सरकार पत्रकारों की सुरक्षा करे सुनिश्चित

गुडग़ांव। विश्व पत्रकारिता स्वतंत्रता दिवस पर एनसीआर मीडिया क्लब द्वारा एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। दिल्ली और एनसीआर में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए संस्था ने विश्व पत्रकारिता स्वतंत्रता दिवस को वर्चुअली मनाने का निर्णय लिया था। इस कार्यक्रम में दिल्ली और एनसीआर के अनेक वरिष्ठ पत्रकार शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने कहा कि भारत में भी नॉर्वे, फिनलैंड और डेनमार्क की तरह ही पत्रकारों को पूरी आजादी व सुरक्षा मिलनी चाहिए। संस्था के अध्यक्ष अमित नेहरा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों से अपील की है कि वे पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स नामक संगठन द्वारा द्वारा विश्व प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में भारत को 142वां स्थान मिला है। संस्था के अनुसार भारत को पत्रकारिता के लिहाज से सुरक्षित देश नहीं माना गया है। रिपोर्टर्स के अनुसार भारत विश्व के सबसे अधिक खतरनाक देशों में है, जहां पत्रकारों को अपना काम सुविधाजनक तरीके से करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संस्था के प्रदीप डबास ने कहा कि वर्ष 2016 में विश्व प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में भारत का स्थान 133 था उसके बाद से यह लगातार नीचे खिसक रहा है। दक्षिण एशियाई देशों में पड़ोसी नेपाल 106, श्रीलंका 127 भी हमारे से बेहतर स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि देश में पत्रकारों की सुरक्षा एक बहुत बड़ा मुद्दा है। इस वर्चुअल कार्यक्रम में नवीन धमीजा, राज वर्मा, सरोज अग्रवाल, मनीष राज मासूम, डॉ. अल्पना सुहासिनी, सीमा गिल, जसबीर मलिक आदि भी जुड़े और उनेंने भी कहा कि जब तक पत्रकार अपने आपको सुरक्षित नहीं समझता, तब तक वह निष्पक्ष व निर्भिक रिपोर्टिंग करने से हिचकता रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *