CRPF के जवान को टक्कर मारने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

CRPF के जवान को टक्कर मारने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को श्रीनगर के एक निवासी को हिट एंड रन मामले में गिरफ्तार किया, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया था।
इससे पहले, हैदरपोरा में एक कार ने सीआरपीएफ के एक जवान को नाका के पास टक्कर मार दी थी, जिससे उसे मामूली चोट आई और कार चलाने वाला मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने कहा, “घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है।”
पुलिस ने कहा कि नवबाजार श्रीनगर निवासी आशिक अजीज हक को गिरफ्तार किया गया है।
श्रीनगर पुलिस ने ट्वीट किया, “हिट एंड रन मामले में आरोपी आशिक अजीज हक पुत्र अब्दुल अजीज हक नवबाजार श्रीनगर निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वाहन भी जब्त कर लिया गया है।”
पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *