आज का इतिहास

आज का इतिहास

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1479- सिखों के तीसरे गुरू अमरदास का जन्म।
1818- महान विचारक, इतिहासकार और अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स का जन्म।
1821- चर्च के वर्चस्व को ढहाने और यूरोप को विज्ञान और बहुसंस्कृति की ओर मोड़ने वाले नेपोलियन का निधन।
1916- पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह का जन्म।
1961- अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री कमांडर ऐलन शेपर्ड अपने अंतरिक्ष यान से अटलांटिक महासागर में उतरे।
1980- लंदन में स्थित ईरानी दूतावास को एसएएस कमांडो ने कुछ हमलावरों के कब्जे से आज़ाद कराया गया।
1984- फू दोरजी आक्सीजन के बिना माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाले पहले भारतीय बने।
1988- महान क्रांतिकारी त्रिलोकीनाथ चक्रवर्ती का जन्म।
2005- ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।
2006- प्रसिद्ध संगीत निर्देशक नौशाद अली का निधन।
2010- आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से नयी पीढ़ी के उच्च क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट को परीक्षण उड़ान पर भेजा गया।
2010 : सर्वोच्च न्यायालय ने संदिग्ध अपराधियों पर किए जाने वाले नारको एनालिसिस, ब्रेन मैपिंग अथवा पोलीग्राफ टेस्ट जैसी जांच को अस्वीकार कर दिया और इसे निजी स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताया।
2017 : इसरो ने दक्षिण एशिया उपग्रह को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया।
संजय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *