crime
Trending
पुलिस चौकी में आग लगाने का किया प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र में ठाणे जिले की एक पुलिस चौकी में आग लगाने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति (30) को गिरफ्तार किया है।

ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे जिले की एक पुलिस चौकी में आग लगाने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति (30) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि मीरा रोड निवासी आरोपी सनी सदानंद कदम ने अपने खिलाफ शिकायत दर्ज होने पर नाराज होकर यहां थाने में आग लगाने का प्रयास किया। उसने थाना क्षेत्र के शांति पार्क पुलिस चौकी पर सोमवार शाम ज्वलनशील सामग्री स्प्रे करके आग लगा दी। उन्होंने बताया कि ज्यादा नुकसान होने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।




