Uncategorized
Trending
घर में घुसकर, हाथापाई, चेन लूटने का आरोप, वीडियो वायरल
घर में घुसकर गाली गलौच, हाथापाई, चेन लूटने व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए आदर्श मंडी पुलिस को तहरीर दी है।

शामली। नगर पंचायत बनत के पूर्व सभासद ने कस्बे के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर गाली गलौच, हाथापाई, चेन लूटने व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए आदर्श मंडी पुलिस को तहरीर दी है। इस विवाद की सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो गयी है। पुलिस मामले की जांच पडताल में जुट गयी है। जानकारी के अनुसार आदर्श मंडी क्षेत्र के कस्बा बनत निवासी पूर्व सभासद अजय कुमार ने आदर्श मंडी थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि गत रात कस्बे के ही करीब आधा दर्जन लोग उसके घर पहुंचे तथा उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। पीडित का आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसके साथ हाथापाई करते हुए उसके गले में पडी सोने की चेन भी लूट ली तथा गाडी का शीशा भी तोड दिया। उक्त लोगों ने परिवार के लोगों के साथ भी गाली गलौच की, शोर शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीडित ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर इस विवाद की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है। पुलिस मामले की जांच पडताल में जुट गयी है।

