crime
Trending

HDFC बैंक लूटने के आरोपियों के खिलाफ NSA

उत्तर प्रदेश में देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक के ऋण वसूली कर आ रहे सीएमएस संस्था के कर्मी को गोली मारकर कैश लूटने का प्रयास करने वाले दो लुटेरों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है।

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक के ऋण वसूली कर आ रहे सीएमएस संस्था के कर्मी को गोली मारकर कैश लूटने का प्रयास करने वाले दो लुटेरों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है।
जिला पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि एचडीएफसी बैंक के ऋण वसूली कर आ रहे सीएमएस संस्था के कर्मी को गोली मारकर कैश लूटने का प्रयास किया गया था।पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर इस असफल लूट में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। सरेराह शहर में लूट की घटना कारित करने के उद्देश्य से कस्टोडीयन को गोली मारी गयी, जिसके फलस्वरूप अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था।
उन्होंने बताया कि घटना के आरोपी पुरूषोत्तम जायसवाल जिला गोरखपुर एवं दीपक पाण्डेय जिला महराजगंज के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत जिला मजिस्ट्रेट देवरिया जितेंद्र प्रताप सिंह को रिपोर्ट प्रेषित की गयी थी।जिसके बाद 01 मई को जिला मजिस्ट्रेट ने दोनों को एनएसए के तहत निरूद्ध किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button