Uncategorized
Trending

नाला अटने से ग्राम रामपुर के मुख्य मार्ग पर गंदा भरा पानी, नागरिक बेहाल

नाला अटने से ग्राम रामपुर के मुख्य मार्ग पर गंदा पानी जमा हो गया है, जिस कारण यहां से गांव में आने-जाने वाले नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

मुजफ्फरनगर। नाला अटने से ग्राम रामपुर के मुख्य मार्ग पर गंदा पानी जमा हो गया है, जिस कारण यहां से गांव में आने-जाने वाले नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। इस सम्बन्ध में ग्राम प्रधानपति ने पूरी तरह पल्ला झाडते हुए कहा कि क्या में फावडा लेकर नाला साफ करने चला जाऊं। ग्राम प्रधानपति तीन महीने से एक ही जवाब दे रहे हैं कि जल्द ही पुलिया का निर्माण कराकर नाले की सफाई करा दी जायेगी।
मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर शहर से सटा ग्राम रामपुर हमेशा स्वच्छता के लिये जाना जाता था, किन्तु मौजूदा समय में ग्राम रामपुर में जगह-जगह जलभराव और गंदगी का साम्राज्य स्थापित हो चुका हैं। गांव के हालात यह हो गये हैं कि रूडकी रोड से ग्राम में प्रवेश करते ही नागरिकों को जलभराव से होकर गुजरना पड रहा है। यहां मुख्य मार्ग पर पानी इतना भर जाता है कि तालाब की मछलियां भी पानी में तैरती हुई नजर आने लगती है। गांव के मुख्य मार्ग पर पानी जमा होने का प्रमुख कारण नाले की सफाई नहीं होना माना जा रहा है, क्योंकि यहां पर गांव का जो गंदा पानी आता है, वह तालाब में समा जाता है, किन्तु पुलिया टूटी होने के कारण नाला पूरी तरह अट गया है, जिस कारण गांव का गंदा पानी तालाब में न जाकर गांव की मुख्य सडक पर भर गया है। इस सम्बन्ध में जब आसपास के लोगों ने ग्राम प्रधानपति से उनके आवास पर पहुंचकर शिकायत की तो ग्राम प्रधान का जवाब सुनकर वे हक्के-बक्के रह गये। ग्राम प्रधानपति का जवाब था कि क्या मैं फावडा लेकर खुद नाले की सफाई करने चला जाऊं। पिछले तीन महीने से ग्राम प्रधानपति का एक ही कहना है कि पुलिया निर्माण और नाले की सफाई के लिये 20 लाख रूपये मंजूर हो चुके हैं, फंड आते ही कार्य शुरू करा दिया जायेगा। अब थक हारकर गांव रामपुर के नागरिकों से जिला प्रशासन से पानी की समुचित निकासी कराये जाने का अनुरोध किया है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते नाले की सफाई नहीं कराई जाती तो सडक पर गंदा पानी भरने से बीमारियां फैलने का खतरा बढ जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button